मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मोतीपुर। अग्निशामालय मुख्यालय पर गुरुवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अमृता कुमारी ने फीता काटकर दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ मुख्यालय से शुरू हुई, जो नगर परिषद क्षेत्र के हरपुर जुनेदा, मिश्रौलिया चौक, शशिबाबू चौक, फ्लाईओवर होते हुए अग्निशामालय मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर दमकल कर्मियों पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा योग किया गया। इसके बाद पदाधिकारी ने दमकल कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- अररिया: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत निकाली प्रभातफेरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.