अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को औरंगाबाद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अग्निशमन भवन, औरंगाबाद परिसर से पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया, जो पुलिस लाइन, कर्मा मोड़, समाहरणालय एवं रमेश चौक होते हुए पुनः कर्मा मोड़ के रास्ते अग्निशमन भवन, औरंगाबाद में समाप्त हुआ। मैराथन में बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार पुलिस, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय क्रिकेट अकादमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- मैराथन दौड़ से दिया सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम के उपरांत जिला अग्निशमन पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.