मुंगेर, अप्रैल 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को अग्निशामालय हवेली खड़गपुर की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह पर नगर के आरएसके उच्च विद्यालय में मिनी मैराथन, 400 मीटर दौड़ और क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन आरएसके उच्च विद्यालय, नंदलाल बसु चौक से होकर झील पथ से वापस आरएसके पहुंचा। वहीं बालिकाओं के बीच 400 मीटर दौड़ का शानदार आयोजन हुआ। मिनी मैराथन और 400 मीटर दौड़ के विजेताओं को अग्निशमन पदाधिकारियों ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। वहीं इसी मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसके की टीम विजेता बनी। विजेता बनी टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- खेल और जागरूकता के संग दिखी आपदा सुरक्षा की सीख इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, सब ऑफिसर किशोर कुमार, प्रधान अग्निक अशोक पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.