मुंगेर, अप्रैल 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अग्निशामालय हवेली खड़गपुर की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह को लेकर वैष्णवी स्वीट्स और मनी कैफे रेस्टोरेंट में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर दुकानदार और ग्राहकों को आग से बचाव की जानकारी दी है। साथ लोगों के बीच पंपलेट बांटा गया। साथ ही अग्निशमन कर्मियों ने होटल और रेस्टोरेंट में अग्निशमन यंत्र को व्यवस्थित तरीके से रखने और इसका उपयोग आपात स्थिति में करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही इन अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। इस मौके पर सब ऑफिसर किशोर कुमार, प्रधान अग्निक अशोक पांडे, प्रकाश कुमार, रंजन कुमार, राजीव रंजन, सज्जाद आलम आदि समेत अग्निशमनकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बनमनखी में होटल-रेस्टोरेंटों की फायर सेफ्टी जांच, निर्देश यह भी पढ़ें- आग से बचाव के उपायों के प्रति किया जागरूक यह भ...