अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जन-जागरूकता अभियान तेज
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शुक्रवार को जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत किया। जिला अग्निशमन विभाग द्वारा इमली चट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड और बाजार समिति में बचाव संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसी क्रम में मोतीपुर अनुमंडल की टीम ने भी स्थानीय सरकारी बस स्टैंड और अन्य जगहों पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के गुर सिखाए। मिठनपुरा स्थित एक मॉल और दरभंगा रोड स्थित एक होटल में विद्युत अभियंताओं के साथ मिलकर शॉर्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा की अलख, शॉर्ट सर्किट से बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.