समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- समस्तीपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार से हो गई। यह सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ' सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज ' थीम के तहत मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन अग्निशमन विभाग द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को पिन-फ्लैग लगाकर अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। विभाग की ओर से पूरे सप्ताह मॉक ड्रिल, डेमो प्रदर्शन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी ज...