सहारनपुर, अप्रैल 15 -- अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को फायर विभाग ने शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। सप्ताहभर स्कूलों, बाजारों और संस्थानों में मॉक ड्रिल व जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। चीफ फायर ऑफिसर प्रताप सिंह ने पिन फ्लैग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके बाद फायर टेंडरों के साथ शहर में रैली निकाली गई। फायर कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, विद्युत उपकरणों की जांच और आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बारे में जानकारी दी। पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान स्टेशन इंचार्ज ऋषभ पवार सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेज चार का फ्लायर यह भी पढ़ें- अग्निसुरक्षा सप्ताह पर प्रभात फेरी और मॉक ड्रिल यह भी पढ़ें- अग्नि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.