औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को हुई। इस दौरान अग्निशमन विभाग ने रैली निकालकर लोगों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरुक किया। अग्निशमन केंद्र औरैया पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुई अग्निकांड में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहर में अग्निशमन वाहनों की रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से आमजन को आग से बचाव के उपाय बताए गए। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट ककोर में डीएम को पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित किया गया और वहां मौजूद छात्रों को अग्निसुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- अग्नि सेवा सप्ताह शुरू, अस्पतालों में किया मॉकड्रिल प्रशिक्षण में घरेलू गैस सिलेंडर से होने वाली आग की घटनाओं से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.