बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया, संवाददाता। फायर स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस में करीब आठ दशक पहले मुम्बई में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धाजंलि दी गयी। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल और सीओ लाइन अक्षय कुमार ने पुष्प चढ़ाकर नमन किया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि करीब 82 साल पहले 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज फोर्ट स्टीकेन में आग लग गयी। साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुण् काबू पाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धाजंलि इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन द...