अग्निशमन सप्ताह पर मॉकड्रिल का आयोजन
हजारीबाग, अप्रैल 20 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जिले के प्रमुख अस्पतालों, स्कूलों व मॉलों में सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, और आपातकालीन निकासी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, ताकि आग लगने की स्थिति में जान-माल की रक्षा की जा सके। शैलेन्द्र किशोर ने बताया कि इसका उद्देश्य गर्मियों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना और आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। अग्निशमन टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट और फायर बकेट का उपयोग करके आग बुझाने का प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों, छात्रों और नागरिकों को यह सिखाया गया कि आग लगने पर न घबराएं, अलार्म बजाएं, और सुरक्षित बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया।अधिकारियों यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.