मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में सोमवार को अग्निशमन विभाग के सहयोग से आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आगजनी या अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित, संयमित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना था। मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन दल ने अस्पताल परिसर में काल्पनिक आग लगने की स्थिति उत्पन्न कर वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराया। मौके पर मौजूद कर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट पाइप तथा अन्य अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराहट से बचते हुए किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से बचाव कार्य किया जाए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.