जहानाबाद, अप्रैल 19 -- करपी, निज संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत रविवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा शहर तेलपा में संचालित राइस मिल एवं करपी गुलजारबाग में संचालित कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं बच्चों के बीच जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि की उपस्थिति में अग्निशमन पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत करपी प्रखंड क्षेत्र के जानवी राइस मिल शहर तेलपा में कार्यरत मैनेजर एवं कर्मियों तथा गुलजारबाग में संचालित कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में अग्निशमन कर्मियों ने राइस मिल, शिक्षण संस्थानों में लगने वाली आग, गैस सिलेंडर से लगने वाली आग, खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के लिए ग...