बिजनौर, जून 23 -- लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर डॉ. राजीव पांडेय के निर्देशन में चांदपुर नगर एवं क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों में विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- लखनऊ हादसे के बाद रुड़की में एक्शन, कोचिंग सेंटरों का फायर ऑडिट शुरूअग्निशमन अभियान की गतिविधियां अग्निशमन अधिकारी प्रभारी चांदपुर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नगर व क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत मॉक ड्रिल आयोजित कर छात्र-छात्राओं और संचालकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तथा अग्निशमन उपकरणों के उपयोग...