अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में आग की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं। कहीं शार्ट सर्किट तो कहीं ओवरलोड के चलते नुकसान झेलना पड़ता है। इनकी रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से कमर कस ली गई है। एक तरफ जिल में तीन अस्थायी फायर स्टेशन बनाए गए हैं तो दूसरी तरफ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा 14 अप्रैल से पेट्रोल पंप व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इन दिनों गेहूं कटान का समय चल रहा है। ऐसे में खेतों में आग लगने की संभावना होती है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ट्रांसफार्मर या विद्युत लाइन के आसपास क्षेत्र में पहले सफाई कर लें। इसके अलावा गांवों में रसोई में एक बाल्टी पानी जरूर रखें। जानवरों को लोहे की जंजीरों की बजाय रस्सी से बांधकर रखें, ताकि आपात स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.