अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स
रुडकी, जून 27 -- भगवानपुर। अग्निशमन विभाग ने शनिवार को रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन अधिकारी सत्यपाल ने कर्मचारियों को आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, सुरक्षित निकासी मार्ग और समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.