औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया तथा लोगों के बीच पंप प्लेट का वितरण किया गया। आग लगने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के तरीकों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम किया जा सके। बभनडीहा के ग्राम गिरा के वार्ड संख्या-2 तथा खरांटी के वार्ड संख्या-3 में जीविका दीदी के बीच पंप प्लेट का वितरण किया गया। सन्हौली के मयापुर के वार्ड संख्या तीन में ग्रामीण किसानों को तथा वार्ड संख्या दो में जीविका दीदी को पंप प्लेट उपलब्ध कराते हुए मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से...