अररिया, अप्रैल 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में अग्नि शमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को एक भव्य एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी द्वारा अग्निशमन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन स्थितियों में सतर्क रहने के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री तिवारी ने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। यह भी पढ़ें- आग से बचाव व सुरक्षा के प्रति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.