फरीदाबाद, अप्रैल 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सोमवार को छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी नीलम सिनेमा पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भविचंद शर्मा व रणवीर को 30-30 लाख रुपये और एचकेआरएन में नौकरी देने के प्रस्ताव को ठुकराते हुए पुलिस की तर्ज पर एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, पक्की नौकरी और 22 सूत्रीय मांगें पूरी करने की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने 16 अप्रैल को तीन घंटे काम बंद रखने, 20-21 अप्रैल काले बिल्ले, 24-25 अप्रैल उल्टी झाड़ू प्रदर्शन, 27-28 अप्रैल भूख हड़ताल और 1-2 मई को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। यह भी पढ़ें- दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 16 अप्रै...