मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- छपार। टोलकर्मियों को फायरब्रिगेड के द्वारा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग की जानकारी दी गई। बुधवार को छपार टोल प्लाजा पर दमकल विभाग के द्वारा फायर ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। आगजनी की घटना से बचने के लिए टोलकर्मियों को अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करना सिखाया गया। आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए। यह भी बताया गया। उपकरणों के नियमित रिफिलिंग और माक ड्रिल के महत्व पर भी जोर दिया गया। टोल प्रबंधक जलदीप काजल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील स्थान पर आग की दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। इस दौरान उप प्रबंधक अभिषेक कुमार, प्रियांशु कुमार, रघुवीर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...