लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- पलियाकलां। एसएसबी 39 वीं वाहिनी पलिया के सीमा चौकी सरियापारा के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तंभ के निकट संयुक्त अग्निशमन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास समबाय मुख्यालय बनकटी एवं गौरीफंटा अग्निशमन सेवा तथा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। बुधवार को 39वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष की मौजूदगी में सीमा चौकी सरियापारा के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 745/2 के निकट संयुक्त अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा से उपनिरीक्षक राहुल वर्मा व 4 अन्य कार्मिकों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान अग्निशमन दलों नें विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा आम नागरिकों को आग लगने की स्थिति मे...