लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अग्निशमन दिवस का आयोजन मंगलवार सुबह हजरतगंज फायर स्टेशन में किया जाएगा। इस दौरान 1944 में शहीद हुए दमकल के 66 कर्मियों को श्रद्धांजलि पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा सुजीत पांडेय व अन्य अधिकारी कर्मचारी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7:30 बजे होगा।कार्यक्रम के बाद डीजी फायरदमकल की गाड़ियों को हरी झंडी देकर जागरूकता के लिए रवाना करेंगे। दमकल कर्मी लोगों को पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के तरीके बताएंगे। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तर के मुताबिक अग्निशमन सप्ताह के दौरान स्कूलों, कालेजों और रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, बाजारों में अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा अग्निशमन सेवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.