दरभंगा, अप्रैल 11 -- महेश कानोडिया कुशेश्वरस्थान। प्रखंड मुख्यालय में स्थायी रूप से अग्निशमन दल की तैनाती कर दी गयी है। लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन की पहल पर अग्निशमन दल की स्थायी तैनाती से प्रखंड के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।ज्ञात हो कि इससे पूर्व प्रखंड में अग्निशमन दल की स्थायी तैनाती नहीं रहने के कारण अगलगी की घटनाओं में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इसको लेकर कांग्रेस के जिला महासचिव मधुकांत झा 'मिंटू' लगातार जिला प्रशासन से मांग करते आ रहे थे, लेकिन सरकारी स्तर पर पहल नहीं हो पा रही थी। इधर, पिछले सप्ताह हिरणी एवं मधुबन गांव में हुई अगलगी की घटनाओं के बाद श्री झा ने डीएम से बातचीत कर उन्हें दोनों गांवों में हुई भारी क्षति से अवगत कराया और प्रखंड मुख्यालय में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था की मांग की।इसके ब...