प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में विशेष अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान जिले के 15 कोचिंग एवं ट्रेनिंग संस्थानों का फायर ऑडिट भी किया। फायर विभाग की टीमों ने नगर क्षेत्र के पांच, गंगापार के दो और यमुनापार के आठ कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों और छात्रों को धुएं के बीच सुरक्षित निकासी तथा अग्निशमन यंत्रों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में भी सघन अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल और फायर ऑडिट कराया गया। अस्पतालों के स्टाफ और मौजूद लोगों को आग लगने की स्थित...