अग्निशमन के अधूरे मानक वाली इमारतें व संस्थान रडार पर
पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद जिले के कई ऐसे संस्थान अग्निशमन विभाग के रडार पर आ गए हैं कि जहां पर मानक अधूरे हैं या फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं हुआ है। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अग्निशमन विभाग से आवश्यक रिपोर्ट मांग ली है। वहीं डीआईओएस से भी अग्निशमन विभाग ने पंजीकृत कोचिंगों का पूरा ब्योरा मांगा है। सोमवार को लखनऊ में हुए ह्दय विदारक घटनाक्रम के बाद ऊंची इमारतों समेत अन्य संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर सवाल खलबली सी है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। शहर समेत बीसलपुर और पूरनपुर में भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। ताकि किसी भी तरह की आशंकाओं को दूर किया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने अग्निशमन विभाग से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में चर्चा की साथ ही अमानक संस्थानों को नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.