बागेश्वर, फरवरी 14 -- पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने अग्निशमन केंद्र का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में आयोजित परेड से हुई। उपाधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा कर्मचारियों के टर्नआउट व अनुशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान वाचरूम व संतरी ड्यूटी पर नियुक्त फायरमैन सूर्य प्रकाश सतर्क मिले। कार्यालय में दीपक वर्मा व राजेंद्र प्रसाद, स्टोर में सोहन लाल, भोजनालय में प्रकाश राम तथा एमटी अनुभाग में चालक जगदीश सिंह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते मिले। कार्यालय, स्टोर व एमटी सेक्शन के अभिलेख सुव्यवस्थित व अद्यतन पाए गए, जबकि बैरक, गैराज व स्टेशन परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.