संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गर्मी व गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन घटनाओं को लेकर फायर विभाग के इंतजाम नाकाफी हैं। मेंहदावल और धनघटा में अग्निशमन केंद्र का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। आग लगने पर खलीलबाद, मेंहदावल व धनघटा में तैनात फायर टेंडरों से संबंधित क्षेत्र में आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती है। आग लगने की घटनाओं से मुख्यालय की दूरी अधिक होने से जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती है तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका होता है। या फिर ग्रामीण जुटकर आग पर काबू पाते हैं।हर साल आग लगने की घटनाओं का कहर झेलने वाले इस जिले में इस साल भी आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। खेतों में गेहूं की फसल पककर लगभग तैयार हो गई हैं। कई क्षेत्रों में मड़ा...