साहिबगंज, अप्रैल 14 -- राजमहल। शहर के सिंह सिंघी दलान स्थित अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर राजमहल प्रभारी सुमंत कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख,डॉ उदय टुडू, विभाग के मो सजजीम, रवि रंजन, वार्ड पार्षद राजू सरकार, अमिर मंडल, नगर पंचायत के कर्मी ,पदाधिकारी ने शहीदों को उसे श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य रूप से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- खुद की जान जोखिम में डालकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं अग्निशमन सेवा के जवान इस दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट मे...