दरभंगा, अप्रैल 17 -- बिरौल। अनुमंडल अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा और बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रभारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने खोड़ागाछी मैदान पहुंचकर अभ्यास कर रहे छात्र-छात्राओं को अगलगी से भीष्म स्थिति में बचाव की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सावधानी ही आग से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। इसके बाद कर्मियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर हाटी कोठी मार्ग तक प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान टीम ने दुकानदारों और राहगीरों को भी जागरूक किया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। यह भी पढ़ें- स्कूल में अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी मौके पर मुन्ना कुमार, राजवीर कुमार, अमर कुमार, रिक्ती कुमारी एव...