आगरा, मार्च 14 -- शहर के फायर स्टेशन केंद्र पर अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों ने लैडर ड्रिल का अभ्यास किया। शुक्रवार की सुबह अग्निशमन अधिकारियों की मौजूदगी में अग्निशमन कर्मियों ने लैडर ड्रिल के दौरान सीढ़ी के द्वारा तेजी से भवन पर चढ़ने व आपात स्थिति में लोगों के बचाव करने के तरीके सीखे। शुक्रवार को सीएफओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश अग्निश्मन तथा आपात सेवा मुख्यालय के निर्देश पर कासगंज में भी लैडर ड्रिल का अभ्यास कराया गया है। लैडर ड्रिल के अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में अग्निश्मन कर्मियों का तेजी से भवन पर चढ़ना और आग या आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अग्निश्मन कर्मियों ने लैडर ड्रिल के दौरान सुरक्षा उपकरण पहनने, फायर फाइटरों को लैडर पर चढ़ने, फायर फाइटर को बचाव व राहत कार्य का अभ्यास और लैडर से नीचे उतरने के तरीके...