अग्निशमन उपकरणों में खामी, आठ संचालकों को नोटिस
अल्मोड़ा, जून 11 -- अल्मोड़ा। दक्षिण दिल्ली अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्क बना हुआ है। विभाग की ओर से विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। फायर उपकरणों में खामियां मिलने पर आठ को नोटिस भेजे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया गया। बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायर स्टेशन की टीम ने विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.