अग्निशमन अधिकारी ने दो कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया
रुद्रपुर, जून 24 -- खटीमा। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय लक्ष्मण सिंह नेगी ने खटीमा के दो कोचिंग सेंटर व एक कम्युनिटी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जिसमें आग से बचाव के उपकरणों को देखा। अग्निशमन अधिकारी ने डिग्री कॉलेज रोड पर सरस्वती कोचिंग सेंटर, दस्तक कोचिंग सेंटर और कम्युनिटी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटरों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग की स्थिति, अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन, फायर अलार्म सिस्टम, व्यवस्था तथा आपात कालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था का परीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा अग्निकांड की स्थिति में तत्काल अपनाई जाने वाली सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.