गया, मार्च 2 -- मगध विश्वविद्यालय के जंबूरी मैदान में भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पांच से 20 मार्च तक बहाली होगी। इसमें बिहार और झारखंड के आठ हजार से अधिक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। इनमें 17 व 18 मार्च को महिला अभ्यर्थियों की भर्ती निर्धारित है। भर्ती निदेशक गया कार्यालय के कर्नल आर मदन मोहन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों राज्यों के लगभग 26 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। आठ हजार अभ्यर्थी अब दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे। इस बार की भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं पास) और ट्रेड्समैन (10वीं पास) श्रेणियों में होगी। बिहार के गया समेत औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.