वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। एआरओ वाराणसी कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को शुक्रवार रात 12 बजे तक युवा आवेदन कर सकते हैं। बताया कि इस बार 12 जनपदों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर से एक लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इससे पता चलता है कि अग्निवीर को लेकर युवाओं में उत्साह अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...