देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से टिहरी के लिए अग्निवीर विरोध यात्रा के तीसरा चरण यात्रा की शुरुआत हुई। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना विरोध में चल रहे प्रदेशव्यापी यात्रा के तीसरे चरण के यात्रा रथ को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा भारतीय गौरवशाली सेना को कांग्रेस पूर्व की व्यवस्था लागू कर ससम्मान मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा, महानगर देहरादून के अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी, कर्नल आरडीएस रावत व पूर्व सैनिकों सहित कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। यह यात्रा 25 तारीख तक चलेगी। साथ ही देहरादून, जौनसार और टिहरी समेत सभी विधान सभा क्षेत्रों में जायेगी ।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.