देहरादून, जुलाई 20 -- देहरादून। सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए प्रस्तावित अग्निवीर रोजगार सेल (एआरसी) का रोडमैप तैयार हो गया है। सेल का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि अग्निवीरों के सैन्य अनुभव और कौशल को विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों से जोड़ना होगा। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने सोमवार को प्रेस क्लब में इसकी विस्तृत कार्ययोजना साझा की।

रोजगार संबंधी कार्ययोजना उन्होंने बताया कि रोजगार सेल अग्निवीरों की रुचि, योग्यता और सेना में अर्जित अनुभव का आकलन करेगा। इसके आधार पर उन्हें सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और कारपोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त दक्षता ...