हाथरस, जून 3 -- हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मोनिया में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। अग्निवीर में चयन होने की खुशी मनाने वाला परिवार अगले ही दिन बेटे की असमय मौत से सदमे में डूब गया। जहां सोमवार को घर में जश्न का माहौल था, वहीं मंगलवार को मातम पसरा नजर आया। जानकारी के अनुसार गांव मोनिया निवासी किसान ओमवीर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल का सोमवार को अग्निवीर में चयन हुआ था। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी। परिजनों ने मिठाइयां बांटीं और देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- अग्निवीर बनने का ठीक से जश्न भी मना नहीं सका युवक, अगले ही दिन मौत, रो पड़ा परिवार और पूरा गांव राहुल बचपन से ही देश सेवा का सपना देखता था और उसकी सफलता से परिवार बेहद उत्साहित था। मंगल...