अग्निवीर में चयनित धोनी पंडित का ग्रामीणों ने किया स्वागत
गिरडीह, जून 29 -- सरिया। सरिया के फकीरापहरी गांव निवासी सुदामा पंडित के पुत्र धोनी पंडित के अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन होने तथा प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार घर लौटने पर गांव में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबलपुर पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धोनी पंडित का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए सबलपुर पंचायत भवन परिसर पहुंचा, जहां आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने धोनी पंडित को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर मुखिया संगीता कुमारी ने कहा कि देश की आजादी के बाद फकीरापहरी गांव से भारतीय सेना में चयनित होने वाले धोनी पंडित पहले युवा हैं। यह भी पढ़ें- Indian Army Agniveer Result : joinindianarmy.nic.in पर आएगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.