बरेली, मार्च 9 -- अग्निवीर भर्ती को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में 11 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। इनकी व्यवस्था और निगरानी की जिम्मेदारी नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अपर नगर आयुक्त को सौंपी गई है। जाट रेजिमेंटल सेंटर में 11 से 23 मार्च तक अग्निवीर भर्ती आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 12 जिलों के हजारों युवा भाग लेने के लिए बरेली पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने पहले से ही शेल्टर होम की व्यवस्था कर दी है। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय ने बताया कि शहर के सात स्थायी शेल्टर होम बाकरगंज, सैदपुर हाकिंस, बदायूं रोड, पटेल चौक, प्रेमनगर, हरूनगला और छोटी विहार में बनाए गए हैं। इसके अलावा चार अस्थायी शेल्टर हो...