अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा शुरू
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन एआरओ (आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस) के कर्नल शैलेश कुमार ने लोहता स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार पूर्वांचल के अभ्यर्थियों के लिए वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में नौ तथा गोरखपुर में सात केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। परीक्षा एक जून से 12 जुलाई तक विभिन्न चरणों में चलेगी। दोनों जिलों को मिलाकर करीब 1.08 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। निरीक्षण के दौरान कर्नल शैलेश कुमार ने परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.