अग्निवीर भर्ती रैली 17 से, स्टेडियम में सेना का डेरा
सहारनपुर, अगस्त 12 -- अग्निवीर बनने का सपना संजोए 13 जिलों के 26 हजार से अधिक युवाओं के कदम अब सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर बढ़ेंगे। 17 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रस्तावित भर्ती रैली को लेकर बुधवार को सेना के करीब तीन दर्जन से अधिक अधिकारी और जवान स्टेडियम पहुंच गए। सेना की टीम अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग भर्ती केंद्र तैयार करने में जुटी रही। जानकारी के अनुसार, भर्ती में रोजाना करीब 1200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहारनपुर मंडल समेत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत और मेरठ के युवा रैली में भाग लेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा सुबह-शाम स्टेडियम के ट्रैक पर पसीना बहा रहे हैं। उनके बीच सेना में जाने की ललक साफ दिखाई दे रही है। भर्ती की तैयारियों के तहत 16 अगस्त से स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.