अग्निवीर भर्ती रैली में 14 हजार युवाओं ने दी शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षा
आगरा, अप्रैल 16 -- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरुवार को आगरा के युवाओं ने दमखम दिखाया। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आज मेडिकल के लिए बुलाया गया है। पिछले 16 दिनों में विभिन्न जिलों के 14 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। 18 और 19 अप्रैल को आवश्यक कागजी कार्रवाई की जाएगी। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस की ओर से 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। 16 अप्रैल को जनरल ड्यूटी पद के लिए आगरा के 950 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 700 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता में सफल रहे। इन्हें आज चिकित्सीय परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके बाद दो दिनों में भर्ती संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भर्ती अधिकारी बिक्की शर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रही। सेना के अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.