बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 17 दिन चला। जिसमें बरेली मंडल के चारों जिलों समेत 12 जनपद के 12,500 युवाओं ने दौड़ एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग गया। सेना की ओर से 30 सितंबर तक पूर्ण होने वाली भर्ती रैली के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति देकर जानकारी दी गई।

भर्ती के आयोजन की जानकारी अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन भर्ती कार्यालय जाट रेजीमेंट केन्द्र द्वारा बताया गया, अग्निवीर भर्ती का आयोजन 14 से 30 सितंबर तक किया गया। जिसमें हरदोई, पीलीभीत,सीतापुर, बरेली, बहराईच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रखाबाद, लखीमपुर,संभल,शाहजहांपुर और श्रावस्ती से अग्निवीर जनरल ड्यटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं १0वीं) के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। परी...