वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 28 -- UP Agniveer Recruitment: भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर यूपी के बरेली में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 तक भर्ती आयोजित होगी। तैयारियों के संबंध में जाट रेजीमेंट केंद्र परिसर के सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम सहित जिला प्रशासन व सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी नगर ने संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और प्रत्येक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेना भर्ती के निदेशक ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ...