बरेली, सितम्बर 24 -- अग्निवीर भर्ती में पास कराने का झांसा देकर वसूली करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट थाना पुलिस ने अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को मेडिकल और नापतौल में पास कराने का झांसा देकर रुपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सैन्य खुफिया इकाई से सूचना मिली थी कि जाट रेजीमेंट सेंटर के हरभजन गेट के पास कुछ लोग अग्निवीर भर्ती में शामिल युवकों को मेडिकल और मापतौल में पास कराने के नाम पर रुपये वसूल रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पुलिस और सैन्य खुफिया इकाई की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच लोग...