पिथौरागढ़, मार्च 31 -- पिथौरागढ़ में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती के लिए अगर कोई युवा पंजीकरण करने से वंचित रह गया है तो निराश न हो, वह अब भी आवेदन कर सेना भर्ती में हिस्सा ले सकता है। सेना ने अग्निवीर भर्ती में पंजीकरण की आवदेन तिथि बढ़ा दी है। मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल राहुल मेलगे नारायण ने जानकारी दी है कि सेना में अग्निवीर बनने के आकांक्षी युवाओं के लिए सेना ने एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिसके बाद युवा अब आगामी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह इस अवसर का लाभ उठाकर जल्द से जल्द पंजीकरण करें। बता दें कि आवेदन के लिए बीते 13 फरवरी से लेकर एक अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in ऑनलाइन विंडो खोली गई है। जिसे एक अपैल को बंद होना था, लेकिन तिथि बढ़ने के बाद अब य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.