अग्निवीर भर्ती में तीसरे दिन 1093 युवाओं ने लगाई दौड़
रुडकी, अक्टूबर 7 -- भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का सपना संजोए 1093 युवाओं ने बुधवार को रुड़की के बीईजी एंड सेंटर स्थित पवेलियन ग्राउंड में अपना दमखम दिखाया। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन 902 युवाओं ने निर्धारित शारीरिक मानक पूरा कर परीक्षा पास कर ली। सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया गया। शारीरिक परीक्षा के दौरान युवाओं ने दौड़ समेत निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षणों में पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार सुबह बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) और सेंटर रुड़की के कमांडेंट ब्रिगेडियर गौरव अत्रेय ने फ्लैग डाउन करते हुए रैली की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं भी दी। अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी श्रेणी के लिए आयोजित भर्ती में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.