अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं को जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र
इटावा औरैया, जून 3 -- भरथना। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए चयनित युवाओं को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से त्वरित कार्यशैली दिखाते हुए एक दिन में दस जन्म प्रमाण पत्र चयनित युवाओं को सौंपे गए। अग्निवीर भर्ती में चयनित युवाओं को दस्तावेज सत्यापन के दौरान जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए ब्लॉक कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और एक ही दिन में प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि युवाओं के हित से जुड़े मामलों में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी अभ्यर्थी को आवश्यक प्रमाण पत्र के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.