अग्निवीर भर्ती : आजमगढ़ पहुंचे सैन्य अफसरों ने दी जानकारी
वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी की टीम ने 99 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आजमगढ़ में कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना की जानकारी दी। श्रीदुर्गाजी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज चंदेश्वर में चल रहे 10 दिवसीय शिविर में भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं और सेना में अधिकारी बनने के अवसरों से कैडेटों को अवगत कराया। अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कैडेटों की शंकाओं का समाधान किया। कहा कि भारतीय सेना का हिस्सा बनना युवाओं के लिए गौरवशाली अवसर है। कार्यक्रम में एआरओ वाराणसी के स्टाफ, 99 यूपी बटालियन के पीआई स्टाफ, एएनओ और विभिन्न जनपदों से आए कैडेट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.