अग्निवीर बनने पर अमन मुर्मू को किया गया सम्मानित
धनबाद, जून 30 -- कपुरिया पंचायत के कपुरिया आदिवासी टोला निवासी अमन मुर्मू का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है। सोमवार को अमन मुर्मू अपने घर पहुंचे। समाज के नेता व समाजसेवी दुर्गाचरण मरांडी ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। अमन मुर्मू के पिता शिबू मुर्मू का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनकी माता दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। आर्थिक तंगी और संघर्षपूर्ण जीवन के बीच अमन ने फागु महतो उच्च विद्यालय कपुरिया से अपनी शिक्षा पूरी की और कड़ी मेहनत के बल पर अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। मौके पर पर विनोद हांसदा उर्फ मांझी बाबा, विशु मांझी, रोहण मुर्मू, बुधन मुर्मू, गहनू मुर्मू, परेश चंद्र किस्कू, राहुल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.