अग्निवीर बनने को रानीखेत में दौड़ेंगे देशभर के कोटा युवक
अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से यहां सोमनाथ मैदान में शुरू होगी। भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों के रिलेशन युवक किस्मत आजमाएंगे। अग्निवीर जीडी के लिए उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती 17 अगस्त को होगी। भर्ती कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के कोटा अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 21 अगस्त को अग्निवीर ट्रेडमैन, म्यूजिशियन और लिपिक पदों के लिए सभी राज्यों के कोटा अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। विशिष्ट खिलाड़ियों के लिए भी भर्ती होगी। इसके लिए 23 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी दौड़ का आयोजन होगा। इसमें सभी राज्यों के खिलाड़ी अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। शारीरिक परीक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.